![]() |
| Current Affairs |
भारत
ने रूस के साथ अब तक का सबसे बड़ा रक्षा सौदा करते हुए एस-400 एंटी
बैलिस्टिक मिसाइल मास्को से खरीदने के लिए 70,000 करोड़ रुपए का करार किया
है। करार का उद्देश्य सैन्य-तकनीकी क्षेत्र में द्विपक्षीय रूसी-भारतीय
संबंधों को विकसित करना है।
2. The
Finance Ministry has appointed chief executives in four public sector
banks (PSBs) — Andhra Bank, Indian Bank, Corporation Bank, and UCO Bank.
Suresh N. Patel has been appointed as MD & CEO of Andhra Bank.
Mahesh Kumar Jain has been elevated from the post of Executive Director
to MD & CEO of Indian Bank. Jai Kumar Garg is the new MD & CEO
of Corporation Bank and Ravi Krishan Takkar is the new MD & CEO of
UCO Bank.
वित्त मंत्रालय ने चार सार्वजनिक क्षेत्र
के बैंकों (पीएसबी) — आंध्रा बैंक, इंडियन बैंक, कॉरपोरेशन बैंक, और यूको
बैंक में मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की नियुक्ति की है। सुरेश एन. पटेल को
आंध्र बैंक का प्रबंध निदेशक व सीईओ नियुक्त किया गया है। इंडियन बैंक के
कार्यकारी निदेशक महेश कुमार जैन को पदोन्नत कर प्रबंध निदेशक और सीईओ
नियुक्त किया गया है। जय कुमार गर्ग कारपोरेशन बैंक के जबकि रवि किशन टक्कर
यूको बैंक के नए निदेशक व सीईओ बनाए गए हैं।
3. India
continued to lead the Global Consumer Confidence Index in the third
quarter with 131 points. India is followed by United States (119
points), Philippines (117) and Indonesia (116), according to research
firm Nielsen.
ग्लोबल कंज्यूमर कॉन्फिडेंस
इंडेक्स में भारत लगातार तीसरी तिमाही में 131 अंकों के साथ शीर्ष पर बना
हुआ है। रिसर्च कंपनी नील्सन की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के 119 अंक,
फिलिपींस के 117 अंक और इंडोनेशिया के 116 अंक हैं।
4. Former
President A.P.J. Abdul Kalam’s last book about how can new initiatives
like ‘Make in India’, ‘Swachh Bharat’ can be used to unleash country’s
vast potential, was launched at the Indian Institute of
Management-Ahmedabad (IIM-A). The book ‘Advantage India-From Challenge
to Opportunity’ has been co-authored by IIM-A alumnus Srijan Pal Singh.
पूर्व
राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की अंतिम पुस्तक का भारतीय प्रबंधन
संस्थान- अहमदाबाद (आईआईएम-ए) में विमोचन किया गया। यह पुस्तक बताती है कि
मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत, कौशल विकास और स्मार्ट सिटीज जैसी नयी पहलों
का उपयोग देश की क्षमता को उभारने में कैसे किया जा सकता है। पुस्तक
‘एडवांटेज इंडिया- फ्रॉम चैलेंज टू अपॉर्चुनिटी’ का लेखन कलाम के साथ
आईआईएमए के छात्र रहे सृजन पाल सिंह ने किया है।
5. Mysuru
(Karnataka) railway station became the first
visually-challenged-friendly station in India after many important
info-objects such as tactile maps of the railway station and train
schedules in Braille were unveiled at the Mysuru Railway station.
मैसुरु
(कर्नाटक) रेलवे स्टेशन भारत का पहला दृष्टि-बाधित लोगों के लिए अनुकूल
स्टेशन बन गया है। इसका कारण यह है कि इस रेलवे स्टेशन में तमाम महत्वपूर्ण
जानकारियों जैसे रेलवे स्टेशन के टेक्टाईल नक्शे तथा ट्रेनों के
आवागम-प्रस्थान तथा समय-सारिणी को ब्रेल-लिपि में उपलब्ध कराया गया है।
6. Four
years after Punjabi became Canada’s third most common language, it has
now attained the same status in the country’s new Parliament after
English and French following the election of 20 Punjabi-speaking
candidates to the House of Commons.
पंजाबी के कनाडा
की तीसरी सबसे बड़ी आम भाषा बनने के चार साल बाद उसने अब देश की नई संसद
में अंग्रेजी और फ्रांसीसी के बाद तीसरी बड़ी आम भाषा का दर्जा प्राप्त कर
लिया है। हाउस ऑफ कॉमंस में 20 पंजाबी भाषी उम्मीदवार चुने गए हैं।
7. Former
Pakistan Cricket captain Shoaib Malik announced his decision to retire
from International Test Cricket. He will retire from Test cricket after
playing the third Test match against England at Sharjah, United Arab
Emirates.
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक
ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। वे संयुक्त अरब अमीरात स्थित
शारजाह में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के बाद
संन्यास लेंगे।
8. Bollywood actor
Anil Kapoor was selected to be the chief guest of the 46th Indian
International Film Festival of India (IFFI) that will start in Goa from
20 November 2015. On the other hand, film director Shekhar Kapur was
selected to be the head of the jury this year.
बॉलीवुड
अभिनेता अनिल कपूर को गोवा में 20 नवंबर 2015 से शुरू होने वाले 46वें
भारतीय अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का मुख्य अतिथि चयनित किया
गया है। दूसरी ओर, फिल्म निर्देशक शेखर कपूर इस वर्ष जूरी के अध्यक्ष के
रूप में चयनित हुए हैं।
9. Sundar
Raman, the controversial Chief Operating Officer (COO) of the Indian
Premier League (IPL) resigned from his post. Raman had faced a lot of
flak following the outbreak of 2013 IPL spot-fixing scandal.
इंडियन
प्रीमियर लीग (आईपीएल) के विवादास्पद मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) सुंदर
रमन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सुंदर रमन को 2013 के आईपीएल से
सम्बन्धित स्पॉट फिक्सिंग मामले के सामने आने पर काफी आलोचना का सामना करना
पड़ा था।
10. Manpreet Vohra, a
1988 batch Indian Foreign Service officer has been appointed as India’s
Ambassador to Afghanistan, succeeding Amar Sinha. Vohra is currently
serving as Joint Secretary in the Ministry of External Affairs.
भारतीय
विदेश सेवा (आईएफएस) के 1988 बैच के अधिकारी मनप्रीत वोहरा को अफगानिस्तान
में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। वह अमर सिन्हा का स्थान लेंगे।
वर्तमान में वोहरा विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

ConversionConversion EmoticonEmoticon